फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, बाल-बाल बचे सभी

Fri, 14 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर पलटी बस।
विज्ञापन
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। बलरामपुर-हरैया मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज के सामने 50 यात्रियों को लेकर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि, बस की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निजी बस यूपी 43 टी 7786 बृहस्पतिवार की शाम बलरामपुर से महराजगंज तराई होते हुए हरैया जा रही थी। रास्ते में ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज के सामने बस की चपेट में बाइक से रमईडीह जा रहे ग्राम लालबोझी जुगली कला निवासी रिंकू यादव (25) आ गए। इससे वे घायल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बस व बाइक को कब्जे में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बाइक सवार घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



अनियंत्रित कार पुल के नीचे पलटी, दो घायल
पेहरा बाजार। वाराणसी से बलरामपुर की तरफ से आ रही कार बुधवार की रात पेहर बाजार के आगे अनियंत्रित होकर रानीपुर पुल के नीचे गिर गई। घटना में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। पेहर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी शमशाद अली ने बताया कि कार पलटने से उसमें सवार नगर कोतवाली बलरामपुर के आरक्षी अरुण कुमार गुप्ता के साथ एक अन्य युवक घायल हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सीएचसी उतरौला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें