फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें पुलिसकर्मी

Fri, 16 Jun 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पुलिसकर्मियों की दौड़ लगवाई। ड्यूटी के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए हमेशा सजग रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्राभ्यास कराया। पीटी टोली को विभिन्न प्रकार के एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने का निर्देश दिया। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर व पुलिस भोजनालय का भी निरीक्षण किया। रिजर्व पुलिस लाइन में आवासीय परिसर तथा नवनिर्मित आवासीय भवनों की साफ-सफाई व मरम्मत के कार्य का भी एसपी ने जायजा लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया राधा रमण सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें