फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास

Wed, 14 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन में रिहर्सल करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षेत्राधिकारी यातायात ज्योतिश्री ने बुधवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

सीओ ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। किसी भी विषम परिस्थिति व आपराधिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए उनके प्रयोग का तरीका सिखाया गया।
परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। पुलिस लाईन परिसर, जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, आदर्श आरक्षी बैरक तथा पुलिस भोजनालय का जायजा लेते हुए भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें