फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 22 करोड़ से होगा गांवों का विकास, क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ प्रस्ताव

Wed, 14 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद बीडीसी व ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में गांवों के चहुमुखी विकास व सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। गांवों के विकास के लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव भी पेश किया गया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार में देश के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास हुआ है। सरकार गांवों के विकास पर विशेष फोकस कर रही है। गांवों के विकास के लिए पर्याप्त बजट दिया जा रहा है। प्रत्येक गांवों को सड़कों से जोड़ने के साथ ही ग्रामीणों को गांव में ही योजनाओं का लाभ देने का प्रयास सरकार कर रही है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति ने विकास कार्यों से जुड़ा बुकलेट जारी करते हुए कहा कि पात्रों को आवास, पेयजल, सड़क, पेंशन व आयुष्मान कार्ड का लाभ पहुंचाया जा रहा है। गांवों में विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, शौचालय व पंचायत भवन बनवाकर उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आगामी कार्य योजना के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

बीडीओ अवनींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में गांवों के विकास के लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव पेश किया गया है। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक अरविंद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवजीत सिंह, इंद्रजीत साहू, हरीश कुमार मिश्र, राजकमल यादव, जफर खान, मोहम्मद अजीज, अर्जुन साहू, राम प्रताप मौर्य, राजेश, रामकिशुन व अमिरका प्रसाद सहित तमाम बीडीसी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें