फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू समाज की प्रतिभा को निखारने में पुलिस करेगी सहयोग

विज्ञापन
बलरामपुर के प्राइमरी पाठशाला चंदनपुर में आयोजित कार्यशाला में लोकनृत्य प्रस्तुत करते थारू जनज? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थारू कला व संस्कृति का बढ़ावा देने में पुलिस भी सहयोग करेगी। पुलिस लाइन के संग्रहालय में थारू समाज की सांस्कृृतिक व हस्त निर्मित वस्तुओं को संजोया जाएगा। थारूओं द्वारा तैयार किए गए हस्त शिल्प की बिक्री में भी हर संभव मदद की जाएगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने रविवार को पचपेड़वा के थारू बाहुल्य गांव चंदनपुर के प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थारू समाज द्वारा बनाए गए मौनी, ढकिया, डोमनी, छतरी, डहरी, मचिया व अन्य सामानों की सुंदरता को सराहते हुए कहा कि पढ़ाई के समय से ही वह थारू सभ्यता व संस्कृति को जानना चाहते थे। थारू समाज की प्रतिभा को देखकर उसे बढ़ाने में मुझसे जो भी संभव होगा प्रयास करूंगा।
कार्यशाला में मौजूद लोककला संस्कृति के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चंद्रराम चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को थारू समाज द्वारा तैयार की गई छतरी भेंट की। उन्होंने भी थारू जनजाति के उत्थान में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें