फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिस टीम ने गांव में किया सर्वे, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 21 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मोहकमपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक में वार्ता करती सीओ यातायात ज्योतिश्री व अन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांवों में मानव व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की तरफ से ऑपरेशन कवच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की एकीकृत समन्वित सिक्योरिटी सर्वे टीम ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव मोहकमपुर का सर्वे कर आंकड़े एकत्र किए। इस दौरान चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं गईं।
विज्ञापन

जरवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मोहकमपुर में सर्वे करते हुए पुलिस टीम ने धार्मिक स्थलों, सरकारी भवन, नेपाल जाने वाले पगडंडी रास्तों, जनसंख्या व आर्थिक स्थिति आदि का आंकड़ा एकत्र किया। पंचायत भवन में चौपाल लगाकर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामवासी मीना ने राशन कार्ड न बनाए जाने की शिकायत की। मोहकमपुर निवासी किरन ने आरसीसी रोड व नाली न होने की बात कही। लक्ष्मी देवी ने पानी टंकी से निकली पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। यशोदा देवी ने गांव के बगल ही पोल्ट्री फार्म होने की बात कही। सिकरापुर निवासी रमेश कुमार ने बालू न मिलने की शिकायत की। किरन, राधा व माघवती ने राशन कार्ड व आवास न होने की बात कही। मीरा, किरन, भागवती, पूनम, नीलम, ममता, एकादशी, माया व अंजली आदि ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। टीम का नेतृत्व कर रही सीओ यातायात ज्योतिश्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को डायरी में नोट कर संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सकील खान, एएचटीयू इंचार्ज नीलोफर बानो, जरवा कोतवाल दुर्विजय नाथ, बघेलखंड चौकी इंचार्ज कर्मवीर सिंह, पंचायत सहायक शिवांगी व नीरज मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें