बलरामपुर। पंजाब नेशनल बैंक कौडिया गोंडा के फील्ड अफसर इंद्र प्रकाश मिश्र को पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में इटियाथोक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को ऋण के एक मामले में धोखाधड़ी करने से जुड़े मुकदमे में पकड़ा गया है।
वर्ष 2017-18 में जिले के मलमलिया गैड़ास निवासी इंद्र प्रकाश मिश्र का नाम फर्जी दस्तावेज पर ऋण दिलाने के मामले में सामने आया था। पुलिस ने मामले में कौडिया शाखा से संपर्क किया और पूरी जानकारी जुटा कर केस दर्ज किया था। पुलिस ने बैंक के गिरफ्तार फील्ड अफसर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार फील्ड अफसर की पत्नी रश्मि मिश्रा ने बताया कि उनके पति पर लगा धोखाधड़ी का आरोप पूरी तरह गलत हैं।