फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर 11 सदस्य जोड़ने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। संगठन चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को मंडलवार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी की नीतियों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद सभी पदाधिकारियों को बूथ गठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए हर बूथ पर 11 सदस्य जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।
रविवार को गैसड़ी में क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं चुनाव प्रभारी राजा बाबू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यशाला आयोजित हुई। इसी तरह पचपेड़वा में मंजू सिंह, गनेशपुर में सुरेश शुक्ला, पिपरा में अजीत प्रताप सिंह एवं बालापुर में डीपी सिंह के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं की संख्या एवं उनकी कार्य कुशलता से ही मजबूत होता है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी शक्ति के साथ बूथ गठन के कार्य को पूरा करें। हर बूथ पर कम से कम 11 सदस्य जोड़े जाएं। सदस्य जोड़ते समय यह ध्यान रखें कि वह पार्टी के मानकों पर कितना खरा उतरता है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई में कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला बूथ संयोजक रमाकांत तिवारी व गोंडा भाजपा के जिला महामंत्री अरुण शुक्ला ने कहा कि सभी मंडल प्रभारी अपने क्षेत्र के बूथों के गठन की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें