फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में दीये जलाकर जताई गई खुशी

विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रीराम मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनात? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर/तुलसीपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिले के मंदिरों में घी के दीये जलाकर खुशी जताई गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि प्रभू श्रीराम के मंदिर निर्माण शुरु होने की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया है जो बुधवार की शाम तक चलेगा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम वृहद स्तर पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व भाजपाध्यक्ष राकेश सिंह, हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, विहिप जिला अध्यक्ष रंजीत आजाद, जिला प्रभारी नवीन सिंह, अरुण गुप्ता व डॉ. सर्वेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह से झारखंडी मंदिर, बिजलेश्वरी देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, ज्वाला देवी मंदिर व पेहर माता मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में दीपोत्सव मनाकर खुशियां जताई गई।

बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में अखंड रामायण पाठ करते महंत मिथिलेश नाथ योगी- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें