फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हाॅकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लरामपुर के स्पोर्टस स्टेडियम हॉकी खेलती ​​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पांच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला हॉकी संघ की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मुकाबला मेरठ व लखनऊ छात्रावास के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने मेरठ को 3-0 से हरा दिया। लखनऊ की खिलाड़ी प्रतिमा ने दो गोल किए। दूसरा मुकाबला गोरखपुर व सीतापुर के बीच हुआ। गोरखपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एक तरफा मुकाबले में गोरखपुर ने सीतापुर को 38-0 से शिकस्त दी। गोरखपुर की खिलाड़ी रित्ती ने सात गोल किए। तीसरा मुकाबला अयोध्या व मेरठ के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मेरठ ने अयोध्या को 9-1 से शिकस्त दी। चौथा मुकाबला लखनऊ छात्रावास व रामपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने रामपुर को 6-0 से पराजित कर दिया।
पांचवां मुकाबला गोरखपुर व मिर्जापुर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने मिर्जापुर को 15-0 से शिकस्त दी। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फतेहपुर के जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, बलरामपुर के क्रीडा अधिकारी दिनेश कुमार, जिला हॉकी संघ की सचिव रश्मि सिंह व पूर्व सचिव मोहम्मद हसन कुरैशी ने सम्मानित किया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। कहा कि टीम में सभी खिलाड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खिलाड़ियों को आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षक नागेंद्र सिंह, हिना खातून, सूरज कुमार, मोहम्मद अतीकुर्रहमान व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें