फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 09 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के स्पोर्टस स्टेडिय में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की ओर से बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बलरामपुर, गोंडा और बहराइच की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल की अंडर-14 और अंडर-17 टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-17 वर्ग का पहला मैच गोंडा और बहराइच के बीच खेला गया। इसमें बहराइच ने गोंडा को 1-0 से हराया। फाइनल मुकाबला बलरामपुर और बहराइच के बीच हुआ, जिसमें बलरामपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।

खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल की अंडर-14 टीम में गोंडा के प्रखर वीर त्रिपाठी, सत्यम मौर्य, सार्थक, दुर्गेश, आदर्श कुमार, आदर्श यादव और प्रबल साहू बलरामपुर के बृज मोहन, फहद अंसारी, इकराम, प्रज्ज्वल गुप्त, ओंकार वर्मा और ऋषभ तथा बहराइच के कृष्णा वर्मा, देवांश, तुषार और शोभित का चयन किया गया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में गोंडा के नीलकमल, अनुज, विकास भारती, सत्यम यादव, अंशु कुमार और मो. बिलाल बहराइच के प्रखर ठाकुर, उदित मौर्य, कुशेंद्र और आदित्य सैनी तथा बलरामपुर के मुकेश यादव, जैद बेग, कलीम, तौफीक, विकास कुमार, मो. इमामुद्दीन और अंकित यादव का चयन हुआ है।

जिला क्रीड़ा सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि 16 से 19 सितंबर के बीच रामपुर जनपद में प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन में हॉकी संघ की सचिव रश्मि सिंह, बहराइच से व्यायाम शिक्षक राजेश कुमार सिंह व संतोष कुमार सिंह, गोंडा के पूर्व जिला सचिव राहुल यादव और उमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-30-बलरामपुर के स्पोर्टस स्टेडिय में हॉकी खेलते खिलाड़ी ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें