फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फिर टूटी पाइपलाइन, चौथे दिन भी जलसंकट

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में पाइप टूटन से हुआ जलभराव ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। जल निगम द्वारा नई पाइपलाइन डालते समय पुरानी सीमेंटेड पाइपलाइन चौथे दिन सोमवार को फिर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कई इलाकों में लगातार चौथे दिन जलापूर्ति बाधित रही। रविवार रात नगर पंचायत द्वारा पाइपलाइन ठीक कर गड्ढे की पटाई कर दी गई थी। लेकिन सोमवार सुबह सप्लाई शुरू होते ही दूसरी जगह से पाइपलाइन में लीकेज होने लगा। इस कारण हनुमानगढ़ी चौराहे पर दोबारा जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ा यह मुख्य मार्ग शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जाम से बुरी तरह प्रभावित रहा था। सोमवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रही। नगर पंचायत के प्रयासों से रविवार को कुछ वार्डों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई थी, लेकिन पुरानी पाइपलाइन जर्जर होने के कारण बार-बार नई जगह से टूट जाती है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि पुरानी सीमेंटेड पाइपलाइन इतनी जर्जर है कि एक जगह पाइप ठीक करते ही दूसरी जगह पाइपलाइन टूट जा रही है। जल निगम की लापरवाही से पैदा हुई यह समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आवश्यक होने पर ई-रिक्शा मार्ग में बदलाव भी किया जाएगा, ताकि यातायात सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें