फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्रद्धालु की बस में बिगड़ी तबीयत, मौत

Thu, 30 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। हरिद्वार से लौट रहे एक श्रद्धालु की बृहस्पतिवार को बस यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उतरौला पहुंचने पर वह अचेत अवस्था में मिला। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से आ रही एक निजी बस बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे उतरौला पहुंची। इसी दौरान बस में यात्रा कर रहे रवीन्द्र कुमार (40) निवासी बढ़नी चाफा लोनियनडीह, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर अचेत अवस्था में पाए गए। सहयात्रियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले गई।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें