फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाइक की डिकी से दो लाख रुपये लेकर उचक्के फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के वीर विनय चौराहे के पास किसान की बाइक की डिकी तोड़कर दो लाख रुपये लेकर उचक्के फरार हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बल्देवनगर निवासी पुत्तीलाल ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ इंडियन बैंक गए थे। वहां से से दो लाख रुपये निकालकर मंगलवार बाइक से घर के लिए रवाना हुए थे। पथिक होटल के सामने वह नाश्ता करने के लिए रुका। इसी बीच उनकी डिकी तोड़कर दो लाख रुपये लेकर उचक्के फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुत्तीलाल की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि वेज बिरयानी की दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब पाया गया है। बैंक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें