बलरामपुर। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तख्तरवा गांव में लोगों की आमदनी व सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ग्रामीणों के जीवन स्तर को दो निजी संस्थाएं सुधारेंगी। गांव के सचिवालय भवन में बुधवार को ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक करके रणनीति तय की गई।
डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने कहा कि नीति आयोग ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक को आकांक्षात्मक श्रेणी में चयनित किया है। ब्लॉक का पिछड़ापन दूर करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए टाटा मोटर्स व बायफ लाइवलीहुड्स मिलकर काम करेंगे। गांव में जलनिकासी की समस्या दूर कराई जाएगी। सिंचाई के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। आजीविका में सुधार कर लोगों की आमदनी बढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में बीडीओ मोहित दुबे व एडीओ पंचायत अशोक कुमार दुबे सहित सभी विभागों के कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)