फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने सौंपा मांगपत्र

Wed, 21 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। मथुरा बाजार की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा। मांगपत्र में रामशंकर इंटर कॉलेज से लेकर मदरसा अरबिया सिराजुल उलूम तक सड़क बनवाए जाने, मथुरा बाजार की गलियों में नाली का निर्माण कराए जाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किए जाने, सरकारी अस्पताल की व्यवस्था में सुधार किए जाने और गरीब व खेतिहर मजदूरों को आवासीय भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले खेतिहर मजदूरों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने, 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दिए जाने और खेतिहर मजदूरों के आकस्मिक निधन पर 25 लाख रुपया मुआवजा दिए जाने की मांग भी की गई है। मांगपत्र सौंपते समय जिला सचिव हाजी नब्बन खां, सह सचिव कल्लू सिंह चौहान, महामंत्री फूलचंद्र यादव, शफीक अंसारी, अनवर चौहान व रामतीरथ मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें