फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भूकंप के झटके से सहमे लोग, आपदा विभाग सतर्क

Tue, 03 Oct 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दोपहर ढाई बजे करीब धरती में अचानक हुए कंपन के बाद लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे छोटे बड़े सभी लोग सहम उठे। राहत की बात यह रही कि झटका हल्का होने के कारण कही भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोपहर 2.51 मिनट पर आए भूकंप के झटके के बाद प्रशासनिक अमला व आपदा विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क हो गई। जिला आपदा प्रबंधक अरूण कुमार सिंह ने लोगों को सचेत किया कि हल्के झटके फिर महसूस किए जा सकते हैं। इस लिए बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। बताया कि बलरामपुर भूकंप के मामले में संवदेनशील जिले में शामिल है। दोपहर को आए झटके की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई। डीएम ने तहसील स्तरीय अधिकारियों को भी पूरी तरह सतर्क रहते हुए क्षेत्र में नजर रखने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें