फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बुकिंग व सिलिंडर के लिए गर्मी में जूझ रहे लोग

Sat, 23 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर के पचपेड़वा में लगी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। भीषण गर्मी में रसोई गैस सिलिंडर की समस्या से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बुकिंग व गैस सिलिंडर के लिए तेज धूप में लंबी लाइन लगाकर लोग झुलस रहे हैं। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद भी रसोई गैस सिलिंडर का होम डिलीवरी नहीं किया जा रहा है। एजेंसी संचालक मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन



पचपेड़वा क्षेत्र में स्थित युग कृष्णा इंडियन सर्विस पर शनिवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। तेज धूप व उसम के बीच उपभोक्ता लाइन में खड़े दिखे। उपभोक्ता हैदर अब्बास ने बताया कि कुछ दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है। एजेंसी कर्मी भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। सुबह से ही लाइन में लगे हैं। उमेश पटेल ने बताया कि चार दिनों से गैस लेने के लिए आते हैं लेकिन नहीं मिल रहा है। राम धीरज व धनीराम ने बताया कि गैस की बुकिंग होने के एक हफ्ते बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है। तेज धूप में लंबी लाइन लगा रहे हैं लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन




जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि एजेंसी प्रबंधक से जानकारी ली जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें