फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फोरलेन और ओवरब्रिज के लिए लोग खुद हटा रहे अतिक्रमण

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में खुद अतिक्रमण हटाते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरैया तिराहे से बन रहे ओवरब्रिज और देवीपाटन के सिरिया नाले से शुगर फैक्टरी से नकटी नाले तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए अब लोग खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं। प्रशासन ने पहले सांकेतिक रूप से बुलडोजर चलाकर चिह्नित जगहों पर कार्रवाई की थी और लोगों को 48 घंटे का समय दिया था। शुक्रवार को यह समय सीमा खत्म होने से पहले ही कई लोगों ने अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल की अगुवाई में बुधवार को पुलिस बल के साथ सड़क के बीच से दोनों तरफ करीब 15 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया था। बृहस्पतिवार को खुद से लोग अतिक्रमण हटाने लगे। इसी बीच बृहस्पतिवार को जुगलीपुर मोहल्ले में मकान तोड़ते समय एक बड़ा पिलर बिजली के खंभे पर गिर गया। जिससे पोल टूट गया और इलाके की बिजली पिछले 24 घंटे से गुल है। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि सड़क और ओवरब्रिज का निर्माण जनहित की परियोजना है और तय समय में अतिक्रमण हटाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को जल्द आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें