फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहीं हुआ पियर एजूकेटर का प्रशिक्षण, खरीद लिया लाखों का सामान

Mon, 08 May 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। करीब दो साल पहले अधिकारियों ने बिना प्रशिक्षण योजना बनाए ही पियर एजूकेटर के लिए लाखों रुपये का सामान खरीद लिया। दो साल बाद भी प्रशिक्षण नहीं कराया जा सका है। अब तक जिले में 7920 पियर एजूकेटर की तैनाती की गई है, इसके सापेक्ष मात्र 980 को ही प्रशिक्षण दिया गया है। अन्य के प्रशिक्षण के मुद्दे पर विभाग खामोश है।
विज्ञापन

युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए एनएचएम ने 2021 में पियर एजूकेटर कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें एक आशा के कार्यक्षेत्र में चार पियर एजूकेटर (दो शिक्षित व दो अशिक्षित) चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना था। प्रशिक्षण में प्रत्येक पियर एजूकेटर को लेखन सामग्री व अभिलेखों के साथ एक छाता, एक बैग व एक घड़ी भी दी जानी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिना पियर एजूकेटर का प्रशिक्षण कराए ही उन्हें वितरित करने के लिए लाखों रुपये का सामान खरीद लिया। अब वे सामान पीएचसी जोकहिया के स्टोर में धूल फांक रहे हैं।
यह है हकीकत
कार्यक्रम प्रबंधक अमरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2021 में 1980 आशाओं के सापेक्ष 7920 पियर एजूकेटर चिन्हित किए गए थे। अब तक सिर्फ 980 को ही प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

नहीं है सामान की जानकारी
पीएचसी जोकहिया के स्टोर प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि सीएमएसडी स्टोर से मिला सामान पीएचसी में रखवा दिया गया था। गत्तों में कितनी घड़ियां व अन्य सामान हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पीएचसी अधीक्षक डॉ. जावेद ने बताया कि फाइल देखकर ही सामान के वितरण की जानकारी दे पाएंगे।


कराई जाएगी जांच
बिना प्रशिक्षण के ही सामान खरीदने से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। प्रशिक्षण व सामान खरीद आदि का मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें