फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समूह की महिलाओं का भुगतान अटका, कैसे बनें सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समूह की महिलाओं को अस्पतालों में कैंटीन खुलवाकर स्वरोजगार से तो जोड़ दिया गया, लेकिन समय से भोजन के बिलों का भुगतान न होने से महिलाएं परेशान हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय व महिला अस्पताल में कैंटीन चलाने वाली समूह की महिलाओं का करीब पांच लाख रुपये फंसा है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में प्रसूताओं को दो दिनों तक खाना व नाश्ता दिया जाता है। इसके लिए समूह की महिलाओं को कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव शक्ति महिला समूह की संचालिका नेहा मिश्रा प्रसूताओं को भोजन उपलब्ध कराती हैं। नेहा को जनवरी, फरवरी व मार्च माह में प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन के बिलों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बना है। पैसा न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। कैंटीन चलाने के लिए उधार लेकर पैसा लगाना पड़ रहा है। इसी तरह संयुक्त जिला अस्पताल में कैंटीन संचालिका प्रेमकुमारी ने बताया कि उनका दिसंबर, जनवरी, फरवरी व मार्च माह का करीब एक लाख 70 हजार रुपये का भुगतान नहीं अटका है। भुगतान के लिए कार्यालय में बिल जमा किया, लेकिन अधिकारी बजट न होने की बात कह रहे हैं।
नहीं तय हो रहा कमीशन

दोनों जिला अस्पतालों में वैसे तो वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले ही अन्य मदों में लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, वहीं समूह का भुगतान अटका रहा। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि बिल के भुगतान में कमीशन का मामला फंसा हुआ है। अधिकारी मन मुताबिक कमीशन मांग रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं आया बजट

संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा व महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमन दत्त ने बताया कि बजट अभी तक नहीं आया है। इसलिए बिल का भुगतान नहीं हो पाया है। बजट मिलते ही सभी बिलों का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें