फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी लखनऊ, गोंडा व बहराइच की दौड़

Tue, 31 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्माण कर चल रही तैयारी।
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारित कर बेहतर बनाया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, गोंडा व बहराइच तक लगाने वाली दौड़ से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में जल्द ही एक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के साथ पब्लिक हेल्थ लैब की सुविधा मुहैया होगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से 30 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित सीसीयू व पब्लिक हेल्थ लैब बनने से मरीजों को 24 घंटे गंभीर बीमारियों के परीक्षण व इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसका सीधा फायदा 20 लाख की आबादी को मिलेगा। इसमें 100 बेड़ के अतिरिक्त वार्ड के साथ ही एक आपरेशन कक्ष भी बनेगा। सीसीयू के चार मंजिला नए भवन में इलाज की कई नई सुविधाएं मरीजों को मुहैया हो सकेगी। यह पूरा कार्य एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
जिला मुख्यालय पर तीन जिला स्तरीय अस्पताल होने के बावजूद क्रिटिकल केयर यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को लेकर लखनऊ, गोंडा व बहराइच तक की दौड़ लगाना पड़ती थी। शासन से सीसीयू के निर्माण के लिए 30 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसका निर्माण संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में बनी बर्न यूनिट व पोस्टमार्टम हाउस के बीच खाली पड़ी जमीन पर किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


चार मंजिला होगा सीसीयू भवन
प्रस्तावित यूनिट का कार्य तीन हजार वर्गमीटर में निर्मित होने वाली चार मंजिला इमारत में होगा। अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से जिले की 20 लाख आबादी को सीधे तौर इसका फायदा मिलेगा। विशेषतौर पर सड़क हादसे में घायल गंभीर मरीज अथवा हार्ट अटैक के मरीज को समय पर इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता आरएम मौर्या ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट क निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को मिली है।

अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी यूनिट
प्रस्तावित क्रिटिकल यूनिट में अचानक होने वाले कार्डियक अरेस्ट, सांस लेने में रुकावट व गंभीर एलर्जी से पीड़ित लोगों को तत्काल आईसीयू से जुड़ी सभी सुविधाएं मिल सकेगी। इसके क्रियाशील होने से हृदय, गुर्दा आदि रोगियों के इलाज में भी प्रभाव मदद मिलेगी। यह यूनिट पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित जांच से जुड़े अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से भी सुसज्जित होगी।

- स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शासन से केयर यूनिट की स्वीकृति हुई है। निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। तय समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के लिए कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

अरविंद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें