फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सराहनीय कार्य के लिए पांच गुरुजनों का लखनऊ में सम्मान

Sun, 29 Oct 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2022-23 में सराहनीय कार्य करने पर जिले के पांच शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने भविष्य में और बेहतर कार्य करने की बात कही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नोडल व प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा के अध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार को लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने परीक्षा के नोडल सहित सराहनीय कार्य करने वाले कंपोजिट विद्यालय सहजौरा रेहरा बाजार के अध्यापक श्रीराम, उच्च प्राथमिक विद्यालय लनियनडीहर रेहरा बाजार के अध्यापक वंशीलाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआकला पचपेड़वा के अध्यापक राजेश्वर प्रसाद यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला पचपेड़वा के अध्यापक विजय कुमार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या पकड़ी उतरौला के अध्यक्ष रत्नदीप कुमार श्रीवास्तव काे प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान किया गया है, जिनके विद्यालयों में पांच अथवा उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। बीएसए कल्पना देवी ने शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें