फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले दिन दो घंटे लेट पहुंची बहराइच जाने वाली पैसेंजर ट्रेन

Mon, 10 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर से बढ़नी, बलरामपुर व गोंडा होते हुए बहराइच के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन ट्रेन दो घंटे लेट पहुंची। सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर झारखंडी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन 11 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पहुंची। दो घंटे देर से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से बहराइच वाया बढ़नी रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन नंबर 05131 का संचालन शुरू किया है। बहराइच जाने वाले यात्रियों में इसको लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। तमाम यात्री सुबह नौ बजे ही ट्रेन पकड़ने के लिए झारखंडी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करने लगे लेकिन वह अपने तय समय से काफी लेट थी। ट्रेन जब 11 बजे तक नहीं आई तो तमाम यात्री स्टेशन से लौट गए।
सराय फाटक निवासी अफरोज ने बताया कि चिलवरिया जाने के लिए नौ बजकर 15 मिनट पर स्टेशन पहुंच गया। लेकिन ट्रेन पहले ही दिन लेट है। रवि शुक्ला, छोटे लाल व राजकुमार ने बताया कि ट्रेन से बहराइच तक यात्रा करने के लिए आए, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी ट्रेन नहीं आई। बृजेश कुमार, पूजा व विवेक ने बताया कि बहराइच की ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आए थे, लेकिन अब तक नहीं आई। बताया कि सवा घंटा इंतजार करने के बाद टैक्सी स्टैंड जा रहा हूं। वहां से निजी वाहन से बहराइच जाएंगे। इसी तरह लक्ष्मी, पप्पू, नगमा, अफजाल, दिनेश कुमार व अरविंद भी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

12 बजे बलरामपुर पहुंची
गोरखपुर से चलकर बहराइच तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पहले दिन बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर दो घंटे देरी से पहुंची। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का समय सुबह 10.02 बजे है, लेकिन ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 12.02 बजे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

- रंजन श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर, बलरामपुर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें