बलरामपुर के मथुरा बाजार में लोगों को पत्रक बांटते तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल।
ललिया (बलरामपुर)। मोदी सरकार में समाज का हर व्यक्ति खुशहाल है। केंद्र सरकारी की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। बिचौलियों का काम खत्म हो चुका है। युवा, व्यापारी, महिला व किसान केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
यह बातें रविवार को मथुरा बाजार में महा जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को पत्रक बांटते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कही। उन्होंने कहा कि पहले जो योजनाएं आती थीं उसका आधा हिस्सा बिचौलिए खा जाते थे। अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, किसानों को आर्थिक सहयोग व व्यापारियों के हितों की रक्षा केंद्र सरकार कर रही है। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक भी बांटे गए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बुद्धि सागर अवस्थी, विनोद सोनी, भारत शुक्ला, प्रताप सैनी व विपुल मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।