फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आश्वासन के बाद भी नहीं बन सकी पार्किंग

Mon, 17 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में पार्किंग की समस्या गंभीर हो चुकी है। शहरवासी पार्किंग की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। हर चुनाव में पार्किंग का मुद्दा उठता है, लेकिन आज तक शहर में पार्किंग का निर्माण कराने के लिए पालिका प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन



चुनावी शोर में पार्किंग जैसी गंभीर समस्या का मुद्दा फिर मुखर होने लगा है। शहर में निरंतर बढ़ते वाहनों की तादाद तथा पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। परिणाम स्वरूप गाड़ियां बेतरतीब ढंग से सड़कों पर खड़ी रहती हैं। पार्किंग निर्माण का मुद्दा हर चुनाव में उठता है। क्षेत्रवासियों को पार्किंग निर्माण के आश्वासन भी दिए गए, लेकिन निर्माण की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।




पालिका को पार्किंग का निर्माण कराना चाहिए
सिविल लाइन निवासी राजू का कहना है कि जब तक नगर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। वीर विनय चौराहा निवासी व्यवसायी अनिल गुप्ता ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका को पार्किंग का निर्माण कराना चाहिए। भगवतीगंज निवासी रवींद्र गुप्ता ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। चिकनी निवासी शमशाद ने कहा कि सड़क किनारे चार पहिया वाहनों को खड़ा कर लोग घंटों खरीदारी करते हैं। इसके चलते जाम लगता हैै। इस तरफ प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



यह होती है समस्या
- सड़कों पर रोज लगता है जाम।
- बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को खड़ा करने में आती है दिक्कत।
- अक्सर होती हैं वाहन चोरी की घटनाएं।
- वाहन से सामान हो जाता है चोरी।
- वाहन खड़े करने को लेकर अक्सर होता है विवाद।




बनाई जा रही कार्ययोजना
नगर में जाम की समस्या एक गंभीर मुद्दा है। जाम से निजात के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। टैक्सी स्टैंड व पार्किंग स्थल के लिए स्थान का चयन किया जाएगा। यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

- राजमणि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें