फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऐसे व्यक्ति को चुनें जो बिना भेदभाव करे विकास

Mon, 17 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। पहले चरण में जिले के पांचों नगर निकायों के लिए चार मई को मतदान होना है। इस समय गली-मोहल्ले से लेकर चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। हर कोई अपने मनपसंद प्रत्याशी को जिताने का तर्क दे रहा है।
विज्ञापन



कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को गैसड़ी बाजार में देखने को मिला। गैसड़ी बाजार को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिला है। ऐसे में यहां के मतदाता पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गैसड़ी बाजार में सुभाष की चाय की दुकान पर कुछ लोग चुनावी चर्चा करते दिखे।


राम आशीष ने कहा कि गैसड़ी बाजार को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिला है। तमाम प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। नगर में नागरिक सुविधाओं की बेहतरी के लिए जो प्रत्याशी सक्षम दिखेगा, उसी को चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन



रामकुमार व सुशील ने कहा कि चेयरमैन की कुर्सी पर ऐसे व्यक्ति को बैठाया जाए, जो निष्पक्ष होकर बिना भेदभाव के शहर का विकास कर सके। चाय की चुस्की लेते हुए विजय पांडेय व मंगरे राम ने कहा कि पढ़ा-लिखा व साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को ही चेयरमैन चुनना सही होगा। शिवचरन ने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ देने वाला चेयरमैन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें