बलरामपुर। यूपी कॉप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अफसरों ने बेटियों को सुझाव देते हुए कहा कि कागज न थाना, ऑनलाइन एफआईआर कराना अब आसान हो गया है।
हाजी स्माइल डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर थाना अनिल कुमार यादव ने यूपी कॉप एप के माध्यम से अराजक तत्वों के खिलाफ छेड़खानी, वाहन चोरी, लूटपाट, सामान्य चोरी, पर्स, बैग व चैन छिनैती, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी जैसे मामलों को मोबाइल से एफआईआार पंजीकृत कराई जा सकती है।
यूपी कॉप एप पर न कागज की जरूरत है और न ही थाने आने की जरूरत है। कोई भी आम नागरिक इस एप्लीकेशन को अपने एंड्राइड मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड करके उपयोग कर सकता है। इसको चलाना बेहद आसान है।