फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए का शावक दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 10 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पचपकड़ी कला में तेंदुए का शावक दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और शावक को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

किसान मोबीन बुधवार की सुबह अपने खेत में खाद डालने जा रहे थे। गांव के पूर्व दिशा की तरफ सागौन के बाग में तेंदुए का शावक देखकर वे खेत से भाग निकले। आसपास के खेताें में धान की रोपाई कर रहे किसानों को उन्होंने बाग में तेंदुए के शावक होने की बात बताई। लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आकिब नौमान को इसके बारे में जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि ने तत्काल वन विभाग के अधिकारी केपी सिंह को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव में पहुंच गए। इसी बीच ग्रामीण दद्दू के ऊपर शावक ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वन विभाग की टीम ने घेरकर शावक को पकड़ लिया। रेंजर केपी सिंह ने बताया कि शावक को जंगल में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में शावक दिखा है तो नर व मादा तेंदुआ भी आस-पास हो सकते हैं। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें