फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक कॉल पर मांगलिक कार्यक्रमों में हाजिर हो जाएंगे पंडित जी

Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेवामित्र पोर्टल पर मांगलिक कार्यों के लिए पंडित जी की भी सुविधा मिलेगी। बस एक कॉल करने पर मांगलिक व धार्मिक कार्यों के लिए पंडित आपके घर पहुंच जाएंगे। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से संचालित सेवामित्र पोर्टल पर इसकी भी सुविधा देने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

महानगरों की तरह एक फोन करने पर आम लोगों के लिए कामगारों को ढूंढने की समस्या को दूर करने के लिए सेवायोजन विभाग ने सेवामित्र पोर्टल की शुरुआत की है। इसपर प्लंबर, चालक, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, सफाई कर्मचारी, धोबी व राजगीर सहित 20 प्रकार के अन्य कारीगर फोन करने पर घर पहुंचकर अपनी सेवा दे सकते हैं। इसी पोर्टल पर अब धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रमों में पंडित की सेवा देने के लिए उनसे संपर्क करने की सुविधा की शुरुआत की गई है। धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम कराने वाले पंडित इसपर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिले में गैर जनपद के रहने वाले अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों को समय के अभाव में घर की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए परेशान होना पड़ता है। नल खराब हो या इलेक्ट्राॅनिक सामानों को दुरुस्त कराने के लिए कुशल कारीगर की आवश्यकता पड़ती है। कुशल कारीगर की जानकारी न होने पर लोगों को परेशानी होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए सेवायोजन विभाग ने सेवामित्र पोर्टल की शुरुआत की है। एक कॉल पर सेवामित्रों की सेवा प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि प्लंबर, चालक, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन व सफाई कर्मचारी आदि ट्रेड में सेवा देने के लिए 15 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। फोन आने पर आवश्यकता अनुसार भेजा जाता है। अब पंडित की भी सुविधा आम लोगों को मिलेगी। इसके लिए पंडित को पहले विभाग में अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें