बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
बलरामपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय अटल भवन, नगर पालिका कार्यालय व वीर विनय चौराहा सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों ने तीनों प्रदेशों में मिली प्रचंड जीत को मोदी मैजिक बताया।
अटल भवन में रविवार को मतगणना के रुझान आते ही जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। जनता ने उनपर भरोसा जताते हुए तीनों प्रदेशों में बहुमत दिलाया है।
नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की तरफ से नगर पालिका कार्यालय व वीर विनय चौराहे पर खुशियां मनाई गईं। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तीनों प्रदेशों में मिली प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने कहा कि यह मोदी मैजिक का ही असर है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कमल का फूल चटक रंगों के साथ एक बार फिर खिल उठा है। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शंकरदयाल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्त, झूमा सिंह, सौरभ रत्न पांडेय, अक्षय शुक्ल, जयंत सिंह धर्मू, ललिता तिवारी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।