फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तिरपाल लगाकर तैयार किए जा रहे पंडाल, बढ़ी लागत

विज्ञापन
बलरामपुर के गुड़मंडी के पास तिरपाल लगाकर कराया जा रहा पंडाल का निर्माण।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन अक्तूबर से नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है। बारिश की संभावना को देखते हुए आयोजकों ने इस बार पूजा पंडाल को लेकर रणनीति बदली है। हरेक पूजा पंडाल पर तिरपाल लगाया जा रहा है। इससे समितियों का खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन

बारिश के चलते इस बार विभिन्न स्थान पर होने वाले दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों का बजट बिगड़ रहा है। आयोजकों को ज्यादा प्रबंध भी करने पड़ रहे हैं। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी सुबह धूप हो रही है तो शाम को बारिश। ऐसे में अतिरिक्त प्रबंध करने पड़ रहे हैं। पंडाल तैयार करने में 10 से 15 हजार रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।

नगर में इन स्थानों पर सज रहे पूजा पंडाल
नगर में नई बस्ती, जिला मेमोरियल अस्पताल, चौक, गुड़मंडी, पहलवारा, भगवतीगंज व जिला पंचायत कार्यालय के सामने भव्य पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। महदेइया बाजार में 151 फीट ऊंचा पूजा पंडाल सजाया गया है। पेहर बाजार, तुलसीपुर, उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, गैसड़ी, ललिया व हरैया सतघरवा आदि स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें