फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन मेले के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नौ दिनों तक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर में लगने वाले मेले के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे ने दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। तीन से 13 अक्तूबर तक चलने वाली ट्रेनों को शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंंदिर तुलसीपुर धाम की पहचान है। शारदीय नवरात्र में लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ट्रेन संख्या 05077 तीन अक्तूबर को रात 9.50 बजे गोंडा स्टेशन से 10 दिनों तक रोजाना चलाई जाएगी, जो सुभागपुर, इटियाथोक, भवनियापुर, बलरामपुर, झारखंडी, गैंजहवा, कौवापुर, कपौवा शेरपुर व लक्ष्मनपुर से होते हुए तुलसीपुर स्टेशन पर रात 12.15 बजे तक पहुंचेगी।
इसी तरह चार अक्तूबर को ट्रेन संख्या 05078 तुलसीपुर स्टेशन से रात 2.40 बजे से 10 दिनों तक रोजाना चलेगी, जो लक्ष्मनपुर, कपौवा शेरपुर, कौवापुर, गैंजहवा, झारखंडी, बलरामपुर, भवनियापुर, इटियाथोक व सुभागपुर होते हुए सुबह पांच बजे गोंडा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके साथ ही पहले से चलाई जा रही डेमो 01768 व 05376 से भी श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें
शक्तिपीठ देवीपाटन मंंदिर तुलसीपुर धाम में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का गोंडा से तुलसीपुर तक संचालन किया जाएगा। मेला स्पेशल ट्रेनों से श्रद्धालुओं को देवीपाटन मंदिर पहुंचने में आसानी होगी। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जन संपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें