फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेहतरीन काम करने वाली पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार

Mon, 13 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गांवों में विकास कार्यों, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन द्वारा संशोधित समय-सारिणी जारी किए जाने के बाद जिले की पात्र ग्राम पंचायतों को निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतें 31 जुलाई तक पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के साथ 100 अंकों की प्रश्नावली भरना अनिवार्य होगा। साथ ही, पंचायतों को अपने विकास कार्यों, उपलब्धियों और नवाचारों से संबंधित आवश्यक अभिलेख भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद सितंबर में जिला स्तरीय समिति अभिलेखों की जांच एवं सत्यापन करेगी। सत्यापन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर अंतिम चयन के बाद चयनित पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि पात्र ग्राम पंचायतों के आवेदन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराएं और सत्यापन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराएं।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों की भागीदारी से जिले का प्रदर्शन बेहतर होगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें