फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत सहायकों को बकाया मानदेय मिलने की उम्मीद

Thu, 08 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों काे जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान होगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने नौ ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत सचिव को पत्र लिखा है। जल्द से जल्द पंचायत सहायकों को मानदेय भुगतान कराकर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आय, जाति, निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने व अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्राम पंचायतों में शासन स्तर से पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण पंचायत सहायकों का कई माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में अमर उजाला ने पंचायत सहायकों को नहीं मिल रहा मानदेय शीर्षक से दो जून के संस्करण में खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद पंचायत राज विभाग हरकत में आया है। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों को मानदेय भुगतान के लिए पत्र लिखा है। मानदेय भुगतान के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है।
पंचायत सहायक यूनियन की एडमिन शिवानी गिरि ने बताया कि जिले के कई ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों को मानदेय नियमित रूप से नहीं मिल पाता है। पांच-पांच महीने का मानदेय बकाया होने के कारण पंचायत सहायक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हलांकि अब डीपीआरओ के पत्र लिखने के बाद पंचायत सहायकों में बकाया मानदेय भुगतान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें