फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के नतीजे घोषित

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार विकास खंड के ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुन्नी के साथ खुश? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानी का उपचुनाव जीतकर सात ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार गठित कर दी गई है। जीत का प्रमाण पत्र पाकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। समर्थकों ने अपने नवनिर्वाचित प्रधानों को मिठाई खिलाकर उपचुनाव जीतने की बधाई दी है। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के पांच ब्लॉक मुख्यालयों पर सोमवार को मतों के काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सोमवार को जिले के पांच ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम प्रधानी के सात सीटों पर मतों की काउंटिंग कराई गई। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पूरी कराई गई है। आरओ, एआरओ, बीडीओ व एडीओ पंचायतों ने नविनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र वितरित किया है।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत खम्हरिया अलादाद में 542 वोट पाकर रुखसाना बेगम ने दशरथ को 286 वोटों से हरा दिया है। दशरथ को 228 वोट मिले हैं। 24 वोट अवैध पाए गए हैं। उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ मनोज कुमार व आरओ महेन्द्र नाथ पांडेय ने रुखसाना बेगम को जीत का प्रमाण पत्र दिया। तुलसीपुर ब्लॉक के रामगढ़ मैटाहवा में अशोक मिश्र ने नूरुल इस्लाम को 20 मतों से हराकर प्रधानी के सीट पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

अशोक मिश्र को 214 और नूरुल इस्लाम को 194 वोट मिले जबकि 186 वोट अवैध पाए गए। तुलसीपुर ब्लॉक के शिवानगर ग्राम पंचायत में अब्दुल हकीम को 434 तथा शहाबुद्दीन को 348 वोट मिले जबकि साकिर को 222 और 16 वोट अवैध पाए गए। अब्दुल हकीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी शहाबुद्दीन को 86 मतों से हराकर प्रधानी के उपचुनाव में कब्जा जमाया।
पचपेड़वा ब्लॉक के ललभरिया ग्राम पंचायत में राम विलास को 247 तथा रामसूरत को 236 वोट मिले। 18 वोट अवैध पाए गए। राम विलास ने 11 वोटों से जीत दर्ज कर प्रधानी का उपचुनाव जीता। आरओ कुलदीप नारायाण सिंह व एडीओ पंचायत राधेश्याम ने राम विलास को जीत का प्रमाण पत्र दिया। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के चिचुड़ी संहगिया ग्राम पंचायत में अलीमुद्दीन ने 581 व रामराज ने 511 मत प्राप्त किए।
अलीमुद्दीन ने 70 वोटों से हराकर प्रधानी की सीट पर कब्जा जमाया। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के मगईपुर में रामचरन कश्यप ने 814 वोट पाकर जीत दर्ज की। कंचन देवी को 613 वोट मिले। रामचरन कश्यप 213 मतों से जीत दर्जकर ग्राम प्रधान बने। रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेलयामदनपुर में मुन्नी ने 838 मत प्राप्त किया और 479 मतों से जीत दर्ज की। रायना जमाल को 359, हमीदुनिशा को 245, मलकैया तररुनुम को 16 व हुदा को छह वोट मिले जबकि 49 वोट अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें