फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डेडीकेटेड हॉस्पिटल में नहीं मिली ऑक्सीजन की आपूर्ति

Tue, 11 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच मंगलवार को व्यवस्थाओं की मॉकड्रिल में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। बर्न यूनिट को डेडीकेटेड हॉस्पिटल तो बना दिया गया, लेकिन यहां पर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन



संयुक्त अस्पताल में मंगलवार को कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल के दौरान यह तथ्य सामने आया। इस पर नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. सालिकराम ने अधिकारियों को तत्काल इसे सही कराने को कहा। दरअसल, बर्न यूनिट में ऑक्सीजन की पाइप लाइन बीते दिनों चोरी हो गई थी। इसके बाद से अभी तक इसे सही नहीं कराया गया है। जबकि बर्न यूनिट को डेडीकेटेड हॉस्पिटल बनाया गया है।


बाद में पीकू वार्ड में कोविड को लेकर मॉकड्रिल किया गया। यहां पर मरीज के अस्पताल आने, इलाज का प्रबंध करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डॉ. सौरभ व डॉ. नितिन ने व्यवस्थाओं के बारे में कर्मियों को जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सीएचसी तुलसीपुर, उतरौला, श्रीदत्तगंज, नंदनगर में भी कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें