फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की लागत से झारखंडी क्रासिंग पर बनेगा सवा तीन किमी लंबा ओवरब्रिज

विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग यहीं पर बनेगा ओवरब्रिज। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र में आए दिन जाम का कारण बन रही झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई। 100 करोड़ रुपये से बनने वाले इस ओवरब्रिज की कुल लंबाई तीन किलोमीटर 292 मीटर होगी। ब्रिज के बनने से शहर के प्रभावित होने वाले दुकानदारों को पुनर्स्थापित किया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस आशय का पत्र डीएम तथा नगर पालिका चेयरमैन बलरामपुर को लिखा है।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर के झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग व्यापार मंडल के लोग करीब एक दशक से कर रहे थे। सदर विधायक पल्टूराम ने नगरवासियों की इस मांग को विधान सभा में उठाया। विधायक ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री/उपमुख्यमंत्री से भी मिलकर ओेवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। विधायक ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन्हीं मांगों को संज्ञान में लते हुए गत 12 फरवरी को अधिशासी अभियंता केंद्रीय लोक निर्माण विभाग लखनऊ धर्मवीर सिंह ने डीएम कृष्णा करूणेश, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बलरामपुर किताबुनिशा तथा निर्माण संस्था कृष्णा कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि संजय राय को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि शहर में ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। ओवरब्रिज की कुल लंबाई तीन किलोमीटर 292 मीटर होगी। इसमें 893 मीटर पुल का एप्रोच भी शामिल है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इसके निर्माण में शहर के अंदर जो भी दुकानदार प्रभावित होंगे उनको पुनर्स्थापित किया जाएगा। पत्र में ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने की भी बात कही गई है। डीएम कृष्णा करूणेश व सदर विधायक ने बताया कि निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने में आ रही सभी बाधाओं को शीघ्र ही दूर कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें