फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बदहाल व्यवस्था से नगरवासियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला नगर क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। समस्या का निराकरण कराने के लिए उतरौला विकास मंच की तरफ से मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद सीडीओ अमनदीप डुली को ज्ञापन सौंपा गया। सीडीओ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन आदि ने सीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि नगर की विद्युत लाइन पहले उतरौला स्टेशन से मिलती थी। अचानक बदलपुर पावर स्टेशन से जोड़ दिया गया है। जबसे बदलपुर पावर स्टेशन से बिजली जुड़ी है तब से आए दिन आवाजाही बनी हुई है।
बार-बार बिजली की कटौती से नगर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंपा गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार-बार बिजली कटौती को लेकर नगर के लोगों में भारी आक्रोश बढ़ रहा है। सीडीओ ने बिजली विभाग के एसडीओ को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें