फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों की ड्यूटी को लेकर शिक्षामित्रों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्वारंटीन सेंटरों की ड्यूटी को लेकर शिक्षामित्रों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षामित्र एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया। शिक्षामित्रों ने ड्यूटी में भेदभाव को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शिक्षामित्रों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिले के क्वारंटीन सेंटरों पर शिक्षकों की ड्यूटी को काटकर शिक्षामित्रों को तैनात किया गया है। बीईओ मनमानी करके शिक्षामित्रों को परेशान कर रहे हैं। क्वारंटीन सेंटरों पर ड्यूटी लगाने में शिक्षकों व शिक्षामित्रों में विभाग की तरफ से भेदभाव किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभाग की तरफ से क्वारंटीन सेंटरों पर ड्यूटी में भेदभाव न किया जाए और 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाए जाने को संज्ञान में लेते हुए आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाए। पुरुष शिक्षकों की उपलब्धता होने के बाद भी महिला शिक्षामित्रों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर पर शिक्षामित्रों व रसोईयों को फेस मास्क, सैनिटाइजर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया तो शिक्षामित्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें