फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Mon, 24 Jul 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम अरविंद सिंह व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वंत्रता दिवस को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार काे अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 15 अगस्त को सरकारी कार्यालयों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन

डीएम अरविंद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 15 अगस्त को सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण व झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सिटी मांटेसरी की छात्राएं देशभक्ति गीत का गायन करेंगी। इससे पूर्व सभी परिषदीय विद्यालयों में सुबह 6.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह सात बजे सभी सरकारी कार्यालय, नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील, विकासखंड व चौराहा आदि स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
सुबह 7.30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से बहराइच मार्ग पर बालकों की दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नाटक, विचारगोष्ठी, वाद-विवाद, प्रदर्शनी, निबंध लेखन व फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डाला जाएगा। सुबह 9.30 बजे पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 10 बजे विकास कार्यक्रमों की झांकी निकाली जाएगी। 11 बजे एमएलके पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत थारू जनजाति द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य के साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 11 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल व पौष्टिक आहार का वितरण संबंधित सीएमएस द्वारा किया जाएगा। शाम चार बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाॅल व ताइक्वांडो के आयोजन होंगे। शाम छह बजे एमएलके महाविद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक में एडीएम प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए कल्पना देवी, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा एवं सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें