फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सितम ढा रही सर्दी, कांप रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से तापमान स्थिर रहा। तापमान में गिरावट के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं है। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरने को विवश हैं।
महराजगंज तराई क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। शिव सिंह, अब्दुल्ला, दिनेश, बड़कऊ व मदारी ने बताया कि कौवापुर बाजार, रेलवे स्टेशन, महाराजगंज कस्बा, बस स्टॉप, हरिहर नगर चौराहा, चौक मंदिर, अस्पताल मार्ग पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था न होने से लोग ठंड से परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम की मार का सबसे ज्यादा असर फसलों पर पड़ रहा है। अरहर, सरसों व मटर की फसल पर पाले का प्रभाव पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिक सियाराम कनौजिया का कहना है कि फसलों की हल्की सिंचाई कर दें। गेहूं की फसल में सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव करें।
जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ने के कारण जहां इलेक्ट्रिक उपकरणों की बिक्री तेज हुई है। वहीं, कोयला का दाम भी 15 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। दिसंबर में कोयला 30 रुपये प्रति किलोग्राम था, अब ये 45 रुपये किलोग्राम तक में बिक रहा है। मेजर चौराहा पर कोयला खरीद रहे राजन, सलमान, मुस्ताक व राहुल वर्मा ने बताया कि ठंड के कारण कोयले के दाम बढ़ गए हैं। इन दिनों हीटर व ब्लोअर की भी मांग अधिक है।
एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर व तहसीलदार अवधेश कुमार ने शनिवार देर रात नगर पालिका के जेई भरत सिंह वर्मा व सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता के साथ रोडवेज पर बनाए गए रैन बसेरा व अलाव का जायजा लिया। भगवतीगंज स्थित बलरामपुर स्टेशन पर अलाव का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने प्रतीक्षालय में 10 बेड का अस्थाई रैन बसेरा बनवाने का निर्देश दिया। सभी रैन बसेरों के बाहर नगर पालिका परिषद को निशुल्क का बोर्ड लगवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें