फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 करोड़ लागत वाले गो सेवा केंद्र का संचालन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के खुटेहना गांव में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से चार एकड़ में नवनिर्मित वृृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नवनिर्मित गो संरक्षण केंद्र में 300 निराश्रित गोवंशों को रखने का इंतजाम किया जाएगा।
वृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन शुरु होने से ग्रामीणों व किसानों को बेसहारा जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान से निजात मिलेगी। सदर विधायक पल्टूराम ने बीते दिन हवन-पूजन के साथ गो संरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया।
सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोवंशों की सुरक्षा व संरक्षण का कार्य शानदार ढंग से किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने विधायक ने बताया कि एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से चार एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित गो संरक्षण केंद्र पर 300 गोवंश संरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, एक्सईएन राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग सहकारी संघ लिमिटेड, नोडल अधिकारी गोशाला डॉ. परमहंस राय, डिप्टी सीवीओ सदर डॉ. एसके कटियार व ग्राम प्रधान अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें