फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2221 स्कूलों के कायाकल्प का अपलोड होगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 2221 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के आपरेशन कायाकल्प का सात पैरामीटर का ब्योरा अपलोड कराया जाएगा। 18 मई तक रिपोर्ट न देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेरणा पोर्टल पर स्कूलों के ऑपरेशन कायाकल्प की रिपोर्ट फीड कराई जाएगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने स्कूलों के ऑपरेशन कायाकल्प की रिपोर्ट न देने वाले संबंधित अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले के 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों के आपरेशन कायाकल्प की सात पैरामीटर पर रिपोर्ट तलब की गई है। वित्त वर्ष 2018-19 से लेकर वित्त वर्ष 2019-20 व 2020-21 में जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के निर्माण अथवा जीर्णोद्धार के लिए ग्राम पंचायत निधि से व्यय धनराशि के संबंध में रिपोर्ट विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा।
डीएम ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों व ग्राम पंचायत सचिवों से 18 मई तक हर हाल में ग्राम पंचायत व विद्यालयवार संकलित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित प्रारुप पर सभी सूचनाएं उपलब्ध कराकर बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ गैसड़ी ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उन्होंने 11 मई को शिक्षा क्षेत्र के 191 प्राथमिक, 61 उच्च प्राथमिक व 34 संवीलियन स्कूलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व हेडमास्टरों को पत्र दे दिया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करके शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें