फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डुप्लीकेट चाबी से खोला ताला, गल्ले से पार की नकदी

Sun, 01 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। भरोसे का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने किराना दुकानदार के गल्ले से करीब एक लाख रुपये चुरा लिए। लाल चौराहे के पास स्थित दुकान में हुई चोरी की जांच में सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई तो दुकानदार के होश उड़ गए।
विज्ञापन

आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला अंशु निकला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गल्ले के ताले की डुप्लीकेट चाबी पहले ही बनवा रखी थी।
दुकान स्वामी शंकर ने बताया कि वह दुकान में ही गल्ला रखकर सो रहा था। शनिवार रात परिवार के लोग सो गए तो किसी समय गल्ले का ताला खोलकर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए। सुबह रुपये गायब मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने छानबीन के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी की पहचान अंशु के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का दुकानदार के घर आना-जाना था। उसे यह जानकारी थी कि दुकान में रुपये कहां रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि आरोपी के लखनऊ भागने की सूचना मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें