बलरामपुर। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बलहा श्रीदत्तगंज में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। व्यक्ति के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
बुधवार को चार कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। स्वास्थ्य होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 2016 हो गई है। 1924 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 58 है।