फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक किलोमीटर की दूरी एक घंटे में हो रही पूरी

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर जाम में फंसे वाहन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। नगर में हर रोज घंटों जाम लग रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों तरफ ठेला व रेहड़ी-पटरी दुकानदार बेतरतीब ढंग से डेरा जमाए हुए हैं। इसके अलावा दुकानदार भी सड़क की पटरियों पर सामान रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नगर में जाम का एक प्रमुख कारण ई-रिक्शा व टैक्सी वाले हैं। ई रिक्शा व टैक्सी चालक जहां मन किया वहीं सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लगने वाले लंबे जाम में भी लोगों को जूझना पड़ता है। जाम के कारण एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। अधिवक्ता कमल नयन मौर्य का कहना है कि गोंडा, तुलसीपुर व बहराइच जाने वाले बड़े वाहन वीर विनय चौराहा से होकर प्रतिदिन जाते हैं। जिसके चलते सड़क पर कम जगह होने के कारण जाम लग जाता है। अनिल गुप्ता का कहना है कि जाम के चलते लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार इसे लेकर बेफिक्र हैं।

चलाया जाएगा अभियान
नगर में समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें