फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Sun, 12 Mar 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दोनों सड़क हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं। एक का इलाज पीएचसी महराजगंज तराई व तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के हरैया मार्ग पर सेमरी तिराहे के पास हुआ। ग्राम केवटन पुरवा निवासी सोनू बाइक से बाजार जा रहे थे। सेमरी तिराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी महराजगंज तराई में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना बौद्ध परिपथ पर कोतवाली बलरामपुर देहात क्षेत्र के बलुआ गांव के पास हुई। कोतवाली नगर के मोहल्ला खलवा निवासी लियाकत अली (35) बाइक से मोहम्मद हाशिम (32) के साथ अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पिपरी रमईडीह आए हुए थे। वापस लौटते समय बलुआ गांव के पास उनकी बाइक बलरामपुर की तरफ से आ रहे ग्राम फिरोजपुर निवासी अजय निषाद (25), विकास वर्मा (20) व दीपक वर्मा (19) की बाइक से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में लियाकत अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अजय निषाद की हालत गंभीर होने पर बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राज कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें