फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धंधिया पहाड़ी नाले के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को आमने-सामने की बाइक टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के साथी निवासी ग्राम प्रधान अयूब खां ने बताया कि शनिवार को नफीस (30) असलम (25) के साथ बाइक से पचपेड़वा जा रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पर धंधिया नाले के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक चालक नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए।
नफीस का इलाज कराने के लिए परिजनों ने संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान नफीस की मौत हो गई। असलम और दूसरे बाइक सवार विनय को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बताया कि नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें