फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन सड़क हादसों में रविवार को एक की मौत हो गई है, वहीं तीन घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर तिराहा के पास ई रिक्शा से उतरते समय अचानक कार से टकरा गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली के रामनगर निवासी हरेंद्र प्रसाद मिश्र (60) ई रिक्शा से आंबेडकर तिराहा के पास उतर रहे थे, तभी बगल से जा रही कार से टकरा गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला मेमोरियल चिकित्सालय के इमरजेंसी में ले गए। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा गांव के पास उतरौला रोड पर हुई, जिसमें कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। घटना में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। ई-रिक्शा पर बैठे पांच सवारी बाल-बाल बच गए। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तीसरी घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सरायखास बाजार के पास हुई, जिसमें परीक्षा देकर ऑटो से घर आ रहे दो छात्र तेज रफ्तार कार से टकराकर घायल हो गए। बैरिया सुर्जुनपुर के मजरा बदलपुर निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा ने बताया कि घटना में घायल आदर्श विश्वकर्मा (13) व अरून वर्मा (12) को एंबुलेंस से सीएचसी रेहरा बाजार में भर्ती करा दिया गया है। चालक कार लेकर मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें